देहरादून में कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम, कई बड़े नेता जुटे

0
कांग्रेस

कांग्रेस

देहरादून में बुधवार को उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए जनता को जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि भारत का लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर खड़ा है। यदि यह संविधान न होता, तो देश की स्थिति पाकिस्तान या बांग्लादेश जैसी हो सकती थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को एकजुट रहना होगा और विरोध की आवाज़ को पूरे दमखम से उठाना होगा।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम सहित अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि आज लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़नी होगी। जनता के अधिकारों, संवैधानिक संस्थाओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करना ही कांग्रेस का मिशन है।

नेताओं ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिशें दिखाई दे रही हैं। ऐसे में विपक्ष की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाएगी और लोगों को संविधान के महत्व से अवगत कराएगी।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा प्रतिनिधियों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई। युवाओं ने कहा कि वे लोकतंत्र की मजबूती के लिए पार्टी की मुहिम में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में जनता तक संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संदेश को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक संघर्ष नहीं बल्कि देश की आत्मा को बचाने की लड़ाई है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेहत