श्रावण शिवरात्रि पर दुर्गा माता मंदिर में हुआ भगवान नर्मदेश्वर का भव्य रुद्राभिषेक

0

श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर अधोईवाला स्थित दुर्गा माता मंदिर (बैंक कॉलोनी, सुमनपुरी) में भगवान नर्मदेश्वर महादेव का पारंपरिक जलाभिषेक और रुद्राभिषेक विधिवत संपन्न हुआ।

प्रातः 4:30 बजे हरिद्वार से आए कांवड़ियों द्वारा गंगाजल अर्पित कर भगवान नर्मदेश्वर का जलाभिषेक प्रारंभ किया गया। इसके उपरांत सुबह 6 बजे से सायं 3 बजे तक लगातार रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

श्रावण मास में प्रतिदिन महादेव का रुद्राभिषेक होता है, जो लगभग ढाई से तीन घंटे तक चलता है। मंदिर में स्थापित नर्मदेश्वर महादेव अपने भक्तों पर चमत्कारी कृपा के लिए प्रसिद्ध हैं।

आज के रुद्राभिषेक के आचार्य पंडित श्री राजेश भट्ट रहे। यजमानों में ठाकुर शेर सिंह (अध्यक्ष/मुख्य ट्रस्टी, दुर्गा मंदिर समिति), महेंद्र सिंह, देवेंद्र ठाकुर, राज ठाकुर, ममता ठाकुर, तरुण राजपाल, आनंद सिंह एवं उनका परिवार सम्मिलित रहे।

पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *